रिया चक्रवर्ती की खिलखिलाहट को पैप्स ने कैमरे में किया कैद, ट्रोल्स बोले 'भूल गई ना उसे?'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार ट्रोलिंग का सामना करती रही हैं लेकिन सामने आई तस्वीरों में उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आ रही है।
रिया ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। रिया का ये क्यूट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
जहां एक ओर फैंस रिया की तस्वीरों पर कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग फिर से रिया को खरी खोटी सुनाने लगे हैं।