लेटेस्ट फोटो में रवीना टंडन और उनकी बेटी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. तस्वीर में राशा अपनी मां के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रहीं.स्पेशल बात ये है कि लोग राशा और रवीना में अंतर नहीं कर रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रवीना ने कैप्शन में लिखा है, 'ट्विनिंग टीम राशा थडानी और मैं.’ रवीना की ये तस्वीर पोस्ट करते ही वायरल हो गई है.