Karwa Chauth पर केसरिया रंग में रंगीं रवीना टंडन, बालों में गजरा लगाए दिखीं बेहद खूबसूरत
करवा चौथ को लेकर आज बॉलीवुड में काफी हलचल में. वहीं अब इंस्टाग्राम पर रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो करवा चौथ के लिए सजी-धजी नज़र आ रही हैं.
शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने केसरिया रंग की साड़ी पहन रखी है. उनके गले में एक खूबसूरत सा हार है, हाथों में कंगन है और इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.