Rashmika Mandanna Pics: ब्लू प्लाजो सूट में रश्मिका मंदाना के सिंपल लुक ने भी खींचा हर किसी का ध्यान, लाजवाब है 'श्रीवल्ली' का ये अंदाज

फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) की सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बनने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं. इस फिल्म की सफलता का ही नतीजा है कि एक्ट्रेस के हाथ एक के बाद एक कई बॉलीवुड फिल्में लग रही हैं.
रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी.