Rashmika Mandanna Photos: टीशर्ट में लगाई गांठ, रिप्ड जींस पर सादी सी चप्पल पहनकर निकलीं रश्मिका ने क्यूट स्माइल से जीता दिल

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना को लेकर लोगों में कितना क्रेज हैं ये तो आप जानते ही हैं. हसीना की एक झलक पाने के लिए पैपराजी हमेशा बेकरार नजर आते हैं और इस बार रश्मिका ने भी ठान लिया कि वो हर किसी को इम्प्रेस करके रहेंगीं. इस बार रश्मिका अपने स्टाइल के साथ-साथ पैपराजी संग अपने इंट्रेक्शन को लेकर भी चर्चा में हैं.
नॉटेड टीशर्ट, रिप्ड जींस और सिंपल सी ब्लैक स्लीपर पहने आज रश्मिका मंदाना को स्पॉट किया गया यानि एक्ट्रेस पूरे स्टाइल में दिखीं लेकिन हर किसी का दिल जीतने के लिए उनकी क्यूट सी स्माइल ही काफी थी. रश्मिका मंदाना की खूबसूरत मुस्कुराहट के क्या कहने.