कैजुअल लुक में रश्मिका मंदाना ने खींची निगाहें, ‘गुडबाय’ के प्रमोशन पर हुईं स्पॉट

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म गुड बाय को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें कैजुअल अंदाज में जुहू में स्पॉट किया गया.
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली रश्मिका मंदाना अक्सर अपने अलग अलग अंदाज से फैंस का मन मोह लेती हैं.
इस बार फिर उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. डेनिम जींस के साथ सिंपल व्हाइट टी शर्ट में प्यारी लग रही थीं.