Raquel Welch हॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन, फेमस थी सेक्स सिंबल के नाम से
हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और इंटरनेशनल सेक्स सिंबल Raquel Welch का निधन हो गया है. वो 82 साल की थीं.
बुधवार को एक्ट्रेस के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की थी. मैनेजर स्टीव साउएर ने बताया कि 'Raquel Welch बीमारी के बाद आज सुबह दुनिया को अलविदा कह गई हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'उनका करियर 50 सालों तक चला. इस दौरान उन्होंने 30 फिल्मों और 50 टीवी शोज में काम किया. साथ ही कई प्रोजेक्ट्स में स्पेशल अपीयरेंस भी की.
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुकी Raquel Welch हालिया समय में विग्स की सफल लाइंस से जुड़ी हुई थीं.
वो अपने पीछे अपने दो बच्चों- बेटे डेमन वेल्च और बेटी टहनी वेल्च को छोड़ गई हैं.' 1960 के दशक में Raquel Welch ने अपना फिल्म डेब्यू किया था.
1966 में उनकी दो फिल्में आई थीं, जिनके नाम 'फैंटास्टिक वोयाज' और 'वन मिलियन ईयर्स बी.सी.' थे. इन दोनों ही फिल्मों में अपने काम से Raquel Welch ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था.
Welch को अपनी फिल्म 'वन मिलियन ईयर्स बी.सी.' में अपना फिगर फ्लॉन्ट करते देखा गया था.
1975 में उन्होंने सिंगर Cher के साथ उनके शो में 'I'm a Woman' गाने को परफॉर्म किया था. इस परफॉरमेंस को अभी तक याद किया जाता है.