रानी चटर्जी ने फ्लॉन्ट किया अपना टोन्ड फिगर, जिम में खूब बहाती हैं पसीने
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं. रानी चटर्जी अक्सर अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती हैं. आज भी रानी ने अपनी ये फोटो फैंस के साथ शेयर की जिसमें वह अपना टोन्ड फिगर दिखाती नजर आ रही हैं.
रानी ने जो तस्वीर शेयर की वो जिम की है. तस्वीर को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा- बहुत मिस किया जिम को. मेरी पसंदीदा जगह.