शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं राम चरण-उपासना, जानिए इस स्टार कपल की दिलचस्प लव स्टोरी

राम चरण और उपासना की लव स्टोरी बेहद ही फिल्मी है. दोनों ने हाल ही में शादी के 10 साल पूरे किए है.
इसका जश्न मनाने के लिए दोनों हाल ही में इटली पहुंचे. जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं.
वहीं बात करें दोनों की लव स्टोरी की तो ये काफी फिल्मी रही. दरअसल दोनों के प्यार की शुरुआत कॉलेज से हुई थी.