सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ Thank God का प्रमोशन करती दिखीं रकुल, रेड ड्रेस में लगीं बेहद हसीन
फिल्म 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. इसमें रकुल प्रीत सिंह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी.
वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद करती हैं कि दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगी.
रकुल 'थैंक गॉड' के को-एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करती दिखीं. इस दौरान रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में वह बेहद हसीन लग रही थीं.