रकुल प्रीत सिंह ने लहंगे में गिराई बिजलियां, मुस्कान पर फिदा हुए फैंस

फोटो में रकूल प्रीत सिंह ब्लैक लकर के लहंगे में नजर आ रही हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस को देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की सादगी लोगों का दिल जीत रही है।
इस फोटो में रकुल प्रीत सिंह कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कानों में ड्रेस के साथ मैचिंग झुमके पहने हैं जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं और उनका मेकअप भी काफी जच रहा है। एक्ट्रेस ने किसी भी तरह की कोई जूलरी नहीं पहनी है।
रकूल प्रीत सिंह का सिपंल लुक फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने किसी भी तरह का कोई हेयर स्टाइल नहीं बनाया है। उन्होंने सिर्फ अपने बालों को खुला रखा है।