Rakhi Special 2022: भोजपुरी एक्ट्रेस के भाई ने राखी बंधवाने के बाद छुए बहन के पैर, लिया आशीर्वाद, देखिए फोटोज

फोटोज (Priyanka Pandit Rakhi photos) में एक और चीज भाई-बहन के बीच देखने वाली ये होती है कि एक्ट्रेस के भाई पहले राखी बंधवाते तो हैं मगर बाद में वो बहन के पैर भी छूते नजर आते हैं. प्रियंका उन्हें ढेरों आशीर्वाद देते हुए नजर आती हैं. इसमें दोनों के बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है.
प्रियंका ने फोटोज (Priyanka Pandit Photos) को शेयर करने के साथ ही बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है, 'हैप्पी रक्षाबंधन... मेरे गोलू मोलू पोलू भाई... लव यू हमेशा बहुत सारा लास्ट वाला पिक सबसे बेस्ट है.' सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस को राखी की ढेरों बधाइयों दे रहे हैं.