Raai Laxmi Pics: लॉन्ग गाउन में राय लक्ष्मी का गॉर्जियस लुक देख फैंस कर रहे बेबी डॉल से तुलना, देखिए फोटोज

सामने आई फोटोज में अगर राय लक्ष्मी के लुक (Raai Laxmi New Look) की बात की जाए तो उन्होंने गाउन के साथ सिंपल लुक दिखाया है. इसमें न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. उनकी तस्वीरों को देखकर लोग उनकी तुलना बार्बी डॉल से कर रहे हैं.
राय लक्ष्मी की तस्वीरों को 43 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अगर उनकी पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक यूजर ने लिखा, 'गॉर्जियस बार्बी डॉल की तरह'. दूसरे ने लिखा, 'ब्यूटीफुल पिक्चर्स'. तीसरे ने लिखा, 'वाव ब्यूटीफुल लक्ष्मी'. इनकी तस्वीरों पर इसी तरह से जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
वहीं, अगर राय लक्ष्मी की दूसरी पोस्ट की बात की जाए तो इसे 44 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस खुद को उनका फैन बता कर गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'मानसिकता वही है जो सर्वश्रेष्ठ को बाकियों से अलग करती है'.
इसके अलावा अगर राय लक्ष्मी की तीसरी पोस्ट की बात करें तो इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'मन की एक सुनहरी अवस्था'. फोटोज में एक्ट्रेस को अपने लॉन्ग गाउन के बीच में पोज देते हुए देखा जा सकता है, जो कि काफी बड़ा महसूस हो रहा है.