प्यार तूने क्या किया के एक्टर मुदासिर जफर ने कश्मीर में की शादी, सोने के गहनों से लदी दुल्हनिया से नहीं हटी नजरें
टीवी सीरियल प्यार तूने क्या किया, बहनें और संस्कार लक्ष्मी जैसे शो का हिस्सा रह चुके मुदासिर इस बात से खुश हैं कि उन्होंने अपने गृहनगर जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में शादी की.
एक्टर कहते हैं, 'मौसम प्यारा है और यह बहुत खूबसूरत जगह है. यही वजह है कि हमने वहां शादी करने का फैसला किया.
इस शादी में उनके परिवार के अलावा इंडस्ट्री से उनके दोस्त शहीर शेख मौजूद रहे. अभिनेता शहीर, बचपन से उनके दोस्त हैं.