बिग बॉस 16 में एक बार फिर अंकित गुप्ता को देख खुशी से उछल पड़ेंगी प्रियंका, जमकर लुटाएंगी प्यार
हालांकि अकंति गुप्ता का शो में सफर 51 दिन पहले ही खत्म हो गया था. लेकिन ग्रैंड फिनाले के मौके पर दोनों एक बार फिर से साथ है. जैसे ही अंकित घर के अंदर दोबारा पहुंचे. प्रियंका भागकर आईं और उन्हें गले से लगा लिया
बता दें, बिग बॉस के घर में दोनों को देखकर हर किसी ने यही कहा कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं. हालांकि प्रियंका और अंकित दोनों ही एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं. लेकिन अंकित के लिए प्रियंका को घर के अंदर काफी कुछ सुनना पड़ा है.