फाल्गुनी शेन पीकॉक के डिजाइन किए आउटफिट में जचीं प्रियंका चोपड़ा, प्री-ऑस्कर पार्टी में निक जोनस भी आए नजर
फाल्गुनी शेन पीकॉक ने सिनेमा के सबसे बड़े अकादमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट को डिजाइन किया था. प्री ऑस्कर इवेंट में देसी गर्ल का ये लुक छा गया था. इस मौके पर निक और एक्ट्रेस के अलावा और भी सितारे नजर आए थे.
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि व्हाइट कलर के बेहद ही खूबसूरत आउटफिट में प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. ये फेदर आउटफिट भी बिल्कुल अलग था जो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा.