Priyanka Chopra ने बेटी Malti और पति निक के साथ सेलिब्रेट की दिवाली, फूलों से डेकोरेट किया घर, गेस्ट को सर्व किया ढोकला
बता दें कि इस बार प्रियंका के लिए दिवाली बेहद खास थी क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी मालती के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट की है.
पूजा के दौरान प्रियंका अपनी गोद में मालती को बैठाए हुए नजर आईं और निक भी उनके पास ही बैठे थे. हालांकि तस्वीर में मालती का चेहरा हार्ट वाली इमोजी से छिपा हुआ था.
दिवाली पर प्रियंका उनके पति निक और बेटी मालती ने व्हाइट में ट्विनिंग की थी. ट्रेडिशनल आउटफिट में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं