प्रेग्नेंट हैं Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा? कैप्शन देखते ही लोग हुए कन्फ्यूज
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या शर्मा ने एक बार फिर से अपना मॉर्डन अंदाज दिखाया है। सामने आई तस्वीरों में गुम है किसी के प्यार में की पाखी बेहद ही खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही है।
नए फोटोशूट में ऐश्वर्या शर्मा ने तमाम पोज दिए हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के एक-एक पोज वायरल हो रहे हैं। लोग उनके लुक्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।