Bigg Boss 16 में कंफर्म कंटेस्टेंट बनेंगी प्रकृति मिश्रा? को-स्टार की पत्नी ने बीच सड़क पर की थी पिटाई...
प्रकृति मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी. वह हिंदी सीरियल ‘लाल इश्क’, ‘ऐस ऑफ स्पेस 2’ और ‘इंडिया बेस्ट सिनेस्टार’ में भी काम कर चुकी हैं.
प्रकृति मिश्रा का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. एक बार उनका प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था, जिसकी वजह से उन पर को-स्टार के साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप भी लग थे.
यही नहीं, कुछ दिनों पहले की ही बात है, जब को-स्टार बाबूशान मोहंती की पत्नी ने भुवनेश्वर में प्रकृति पर गुंडों के साथ हमला किया था और बीच सड़क पर दौड़ाकर उन्हें मारा था.