दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी, 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्‍सा

पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचने पर भारतीय प्रवासी के सदस्य उत्साहित होकर स्वागत किए।
मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीकी शहर के दौरे पर रहेंगे।
यह साल 2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन होगा। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।