PICS: 'बेटी से ज्यादा मां खूबसूरत लगती है...', श्वेता तिवारी की सादगी पर फिदा हुए लोग, बांधे तारीफों के पुल

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज (Shweta tiwari Photoshoot) में श्वेता तिवारी को खुले बाल, मांथे पर बिंदी और सफेद लॉन्ग सूट में देखा जा सकता है. इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं. इसमें उनकी सिल्की बाल को देखकर लोग फिदा हो गए हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती में उनकी काली बिंदी और स्माइल तो दिल को चुरा लेना वाली है.
42 साल की श्वेता की फोटोज (Shweta tiwari Photos) को महज आधे घंटे में ही 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस भी अपनी चहेती की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. लोग एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.