Pics: हाथ में रेड वाइन का गिलास और केक का लुत्फ उठाते नजर आईं अक्षरा सिंह, 2 दिन पहले ही सेलब्रेट किया बर्थडे
अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन (Akshara Singh Birthday) दो दिन पहले ही मना लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है, जिसमें उन्हें अकेले ही पार्टी का लुत्फ लेते हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज (Akshara Singh Birthday pics) में देखने के लिए मिल रहा है कि अक्षरा सिंह हाथ में रेड वाइन का गिलास और पास रखे केक का लुत्फ उठा रही हैं. इसमें उनकी दिलकश अदाएं देखते ही बन रही है. तस्वीरों में एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.