कैली अपने पैर की उंगलियों में 13 किलो के धनुष को पकड़कर तीरंदाजी करती हैं। इंस्टा के शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैली सबसे पहले धनुष को पकड़ती हैं और फिर एक तीर में आग लगाती हैं और इसके बाद एक स्टैंड पर अपने दोनों हाथ रखती हैं। फिर आखिर में दोनों पैरों को उस स्टैंड के सहारे ऊपर हवा में लाती हैं और पैर से तीर चलाती हैं।