Photos: अलग-अलग अंदाज में दिखाया देश प्रेम, देखिए गणतंत्र दिवस की झलकियां

गणतंत्र दिवस (74th republic day) के अवसर पर अहमदाबाद के एक स्कूल में मुस्लिम छात्राएं एक बड़े तिरंगे को थामे नजर आईं।
भुवनेश्वर में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नुक्कड़ नाटक करते नजर आए वॉलिंटियर। तिरंगे से ओत प्रोत लोगों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध बना रहा।
गणतंत्र दिवस के दिन ही बसंत पंचमी का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के आगाज पर पुरी के सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने मां सरस्वती की रेत से कलाकृति बनाई, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
मिर्जापुर में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लिए खेतो में दौड़ते हुए नजर आए। देशप्रेम की ये खूबसूरत तस्वीर किसी का भी दिल जीत ले।
सूरत की ये तस्वीर राष्ट्रप्रेम पर कई संदेश देती है। इस तस्वीर में मुस्लिम महिला हाथों में तिरंगा लेकर नाव में सवारी करते हुए दिखाई दे रही है।
अगरतला में सुरक्षा बलों के दौरान परेड के दौरान का दृश्य।
पटना के गांधी मैदान में 74वें गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर से परफॉर्म करती महिला, समारोह में महिला की परफॉर्मेंस ने दिल जीत लिया।