Rubina Dilaik की बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, पिंक ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं ज्योतिका दिलैक

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. एक्ट्रेस की बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं.
‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.
रुबीना दिलैक से लेकर ज्योतिका दिलैक तक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं.