बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े पॉपुलर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नई पारी की शुरुआत की है। इस कपल ने 28 अगस्त यानी रविवार को मुंबई में शादी की है। दोनों की शादी के दौरान तमाम बॉलीवुड सिलेब्स मौजूद रहे और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।