Photos: 'जूली 2' फेम एक्ट्रेस ने स्टाइलिश ड्रेस में शेयर किया रॉयल लुक तो धोनी की Ex को मिला शादी का प्रपोजल!

राय लक्ष्मी की फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. उनकी तस्वीरों को एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. उनकी पोस्ट वायरल हो रही है. फैंस कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं. एक्ट्रेस के रॉयल लुक को देखकर तो एक यूजर ने उन्हें शादी तक का ऑफर दे दिया.
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी की लेटेस्ट तस्वीरों को देख एक यूजर ने लिखा, 'बटरफ्लाई क्या आप मुझसे शादी करोगी?' दूसरे ने लिखा, 'क्या रॉयल मेरे अंदर है...? मैं सिर्फ आपके लिए लॉयल हूं'.
इसके साथ ही एक अन्य यूजर उनसे प्यार की बात कबूलवाता दिखा. उसने लिखा, 'मुझसे प्यार करती हो कि नहीं?'. इसी तरह से लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं. हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से किसी भी यूजर्स के कमेंट का रिप्लाई नहीं किया गया है. वहीं, कुछ तो ने उनके स्टनिंग आउटफिट की जमकर तारीफ की है.