बीते दिन गणेश चतुर्थी की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली है. महाराष्ट्र में गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2022) की काफी धूम देखने के लिए मिलती है. ये पर्व वहां काफी पॉपुलर है. इस खास अवसर को सेलिब्रेट करने से सेलेब्स भी पीछे नहीं रहते हैं. बॉलीवुड, साउथ से लेकर भोजपुरी स्टार्स अपने घर बप्पा को लाते हैं और पूरे धूमधाम से विराजमान करते हैं. इसी कड़ी में से एक अक्षरा सिंह भी हैं, उन्होंने कपिल शर्मा की मुंहबोली बहन के साथ गणपति पर्व को मनाया है.