सिड-कियारा की शादी के बीच पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड बनी दुल्हन, तस्वीरें वायरल

इन तस्वीरों को अक्षरा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिनमें वो लाल रंग के खूबसूरत से लंहगे में दिख रही हैं. साथ ही उन्होंने हेवी जूलरी भी कैरी की है. दुल्हन के इस गेटअप में अक्षरा काफी प्यारी लग रही हैं.
अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग अक्षरा की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही कई उनके शादी के कयास भी लगा रहे हैं. हालांकि फिलहाल उनकी कोई शादी नहीं हो रही है