अमृतसर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा साथ में दिखे मंगेतर राघव चड्ढा, गोल्डन टेंपल में टेका माथा
बॉलीवुड के न्यू कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है. अब शादी से पहले परिणीति और राघव अमृतसर पहुंचे और गुरद्वारे में जाकर माथा टेका.
परिणीति ने ऑफ व्हाइट सलवार सूट पहना है और सिर पर व्हाइट दुपट्टा लपेटे हुए हैं. एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं.