पार्टी में पामेला एंडरसन ने बिखेरा जलवा, ऑफ व्हाइट गाउन में बेहद स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस

बुधवार शाम न्यूयॉर्क के पेरिस थिएटर में एक्ट्रेस पामेला एंडरसन की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री पामेला, ए लव स्टोरी की रिलीज से पहले एक पार्टी होस्ट की गई।
पार्टी में पामेला अपने लुक का खूब जलवा बिखेरती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान 55 की पामेला एंडरसन ऑफ व्हाइट साटिन गाउन में बेहद स्टनिंग दिखीं।