'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई'- पति सिद्धार्थ के साथ कियारा ने शेयर की वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं. ये शादी के बाद कपल की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.
तस्वीरों में दोनों फेरों पर बैठकर एक-दूसरे को नमस्ते करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
शादी के लिए कियारा ने जहां लाइट पिंक कलर का हैवी लहंगा कैरी किया है. वहीं सिड गोल्डन शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं.