तबाही बनकर निकलीं Nora fatehi, परम सुंदरियां भी हुईं फेल; निगाहों से चलाए तीर तो हुस्न से कलेजा लिया चीर
हर बार नोरा कुछ ऐसा ही करती हैं. वो बन संवरकर घर से निकलती हैं तो आशिकों की आफत आ जाती है. उनकी खूबसूरती तो बेमिसाल है ही उस पर उनकी अदाएं मानो सोने पर सुहागा. अब नोरा के हुस्न की और क्या तारीफ करें.
इस बार सिल्वर शिमरी ड्रेस में नोरा फतेही ने जुल्म ही ढा दिया. निगाहों से जमकर तीर चलाए तो हुस्न से दिल जिगर सब घायल कर दिया. बेहद ही स्टाइलिश और शानदार अंदाज में नोरा एक बार फिर से स्पॉट हुईं तो नजरें उन पर से हटाना मुश्किल हो गया.