निक्की ने पहन ली थाई कट वाली बोल्ड ड्रेस, बालों को दिया झटका और दिखाई अदाएं

निक्की तंबोली जल्द ही फैंस के लिए अपना नया गाना लेकर आ रही हैं लिहाजा सोमवार को उसी सिलसिले मे उन्हें स्पॉट किया गया जहां निक्की हमेशा की तरह शानदार लुक में दिखीं तो कैमरे उन्हीं पर टिक रह गए.
निक्की तंबोली पर्पल ड्रेस में बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. उन्होंने थाई स्लीट कट वाली बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी. जो निक्की को काफी बोल्ड लुक दे रही थी.
एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने बोल्ड अंदाज के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन पिछले कुछ समय से वो लगभग गायब सी नजर आ रही थीं. लेकिन अब एक धमाकेदार गाने के साथ निक्की लौटी हैं