नेमार की एक्स गर्लफ्रेंड करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, इस एक्ट्रेस को मानती हैं अपना आइडल

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की एक्स गर्लफ्रेंड नटालिया बारुलिक इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं.
नटालिया बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं और ये उनके भारत आने की बड़ी वजह भी है. वो इसके लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं.
नटालिया फिलहाल हिंदी बोलना सीख रही हैं. इसके साथ ही वो भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक भी सीख रही हैं.