Rohanpreet Singh को बर्थडे किस कर नेहा कक्कड़ ने उन्हें यूं दिया सरप्राइज, कैप्शन में लिखी ये स्पेशल विश

रोहनप्रीत सिंह 1 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. और उनके जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बना रही हैं उनकी बेटर हाफ नेहा कक्कड़.
रोहनप्रीत के लिए नेहा कक्कड़ ने एक स्पेशल इंस्टा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी और रोहन की कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
शेयर की गई इन तस्वीरों में नेहा कभी रोहनप्रीत के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं तो कभी उन्हें गले लगा कर प्यार करती दिखाई दे रही हैं.