लाइट पिंक फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस मे मौनी रॉय का ये रॉयल अंदाज जीत लेगा दिल
बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फिल्म की स्टार कास्ट पूरे जोश के साथ फिल्म के प्रमोशन में जुट गई है। मौनी रॉय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ लगातार मूवी का प्रमोशन करती दिखाई दे रहीं हैं।
मौनी रॉय इन लेटेस्ट फोटोज़ में लाइट पिंक फ्लॉवर प्रिंटेड आउटफिट में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं, जिनमें उनके साथ उनका डॉगी भी नजर आ रहा है।
मौनी रॉय इस ट्रेडिशनल आउटफिट में एक सोफे पर बैठ एक से बढ़कर एक पोज़ देती नजर आ रहीं हैं। मौनी की ये ड्रेस पिचिका के हाउस की वॉर्डरोब से ली गई है। उन्होंने इसे मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया।