Mouni Roy ने रैंप पर बिखेरा खूबसूरती का जलवा, अब डीपनेक ब्लाउज पहन यूं किया फैंस को मदहोश
मौनी रॉय हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए फैंस की फेवरेट रही हैं. 37 साल की एक्ट्रेस की हर आउटफिट में कमाल लगती हैं लेकिन मौनी का इंडियन लुक लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद है.
हाल ही में मौनी ने लैक्मे फैशन वीक 2023 (Lakme Fashion Week) के लिए रैंप पर वॉक किया. इस दौरान उन्होंने खूबसूरत गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था.
मौनी ने स्लीवलेस चोली के साथ अपने लहंगे को स्टाइल किया था. डीप नेक ब्लाउज में मौनी का अंदाज देखने लायक था.