मौनी रॉय ने पहले करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें की शेयर, हाथों में लगाई पिया सूरज के नाम की मेहंदी

अब मौनी रॉय ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ की बधाई देते हुए पोस्ट साझा किया है.
शेयर की गई तस्वीरों में मौनी रॉय अपने हाथों में पति सूरज नांबियार के नाम की मेहंदी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं.
इस दौरान उन्होंने लैवेंडर कलर का गाउन पहना है. उनके एक हाथ में शिव-पार्वती और दूसरे हाथ में चांद को निहारती महिला की तस्वीर बनी है.