लाल साड़ी पहने पति की बाहों में मोनालिसा ने किया चांद का इंतजार, देखें करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें

भोजपुरी सितारे भी करवा चौथ का त्योहार मना रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार मोनालिसा (Monalisa) ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं.
इन तस्वीरों में मोनालिसा के साथ उनके पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) नज़र आ रहे हैं. ये तस्वीरें उस पल की है जब ये दोनों चांद का इंतजार कर रहे थे.
मोनालिसा लाल रंग की साड़ी में नज़र आ रही हैं और इस ड्रेस में वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं.