बर्थडे पर मोनालिसा ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटोज, रेड शॉर्ट ड्रेस में इंजॉय कर रहीं वेकेशन
मोनालिसा ने कुछ देर पहले अपने इस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में पहाड़ों की हसीन वादियों में एक रिजॉर्ट में दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं.
इस फोटो में मोनालिसा रेड शॉर्ट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं ब्लैक शॉर्ट्स में विक्रांत नजर आ रहे हैं.
मीडिया की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया के दूर मोनालिसा पति के साथ एकांत में अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं.