जमीन से 17000 फीट ऊपर मिलिंद सोमन ने पकड़े अंकिता के पैर, जानिए वजह

मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ये तस्वीर जमीन से 17000 फीट ऊपर खींची गई है, जिसमें मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता के पैर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, अंकिता अपनी जैकेट में हाथ डाले आराम से खड़ी हैं.
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मिलिंद ने अपनी पत्नी के पैरों को पकड़ लिया. दरअसल, मिलिंद की पत्नी अंकिता का जन्मदिन था और मिलिंद ने अंकिता को मस्ती भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. दोनों ने अपने मस्ती भरे पलों को कैमरे में कैद किया है.