शादी के बंधन में बंधे 'मस्तराम' फेम एक्टर अंशुमन झा, सामने आई वाइफ के साथ रोमांटिक तस्वीरें

Anshuman Jha Wedding: वेब सीरीज 'मस्तराम' फेम एक्टर अंशुमन झा (Anshuman Jha) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. उन्होंने अपनी मंगेतर सिएरा विंटर्स संग अमेरिका में शादी रचाई है
जिसके कुछ खूबसूरत वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.
ये तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं. जिसमें वो अपनी मंगेतर के साथ झील किनारे पोज देते नजर आ रहे हैं.