मानवी गागरू पर चढ़ा प्यार का रंग, सीक्रेट वेडिंग के बाद शेयर की हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें

एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने हाथ की मेहंदी अपने हसबैंज कुमार वरुण को दिखाती हुई नजर आ रही हैं. दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है.
वहीं हल्दी की तस्वीरें भी बेहद शानदार हैं. दोनों पर एक-दूसरे के प्यार का रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. तस्वीरों में मानवी और वरुण खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं.