बॉलीवुड की बोल्डनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हर जगह छाई रहती हैं। एक्ट्रेस इंटरनेट की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें डाल फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं। खास बात तो ये है कि 40 पार भी मलाइका अरोड़ा बेहद फिट और जवान हैं। वो अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम में कड़ी मेहनत करती हैं।