सफेद लहंगा-चोली पहनकर प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बढ़ा दी फैंस के दिलों की धड़कन

मलाइका अरोड़ा इस प्री-वेडिंग बैश में अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं. एक्ट्रेस कार से जैसे ही उतरीं तो सारे कैमरे मलाइका की खूबसूरती को कैद करने के लिए उनकी तरफ मुड़ गए.
मलाइका ने इस खास मौके पर प्योर व्हाइट कलर को चुना. मलाइका ने घेरदार लहंगे के ऊपर उसी रंग की व्हाइट चोली पहनी.
इस व्हाइट कलर के लहंगा चोली के लुक में और चांद चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस ने गले में ग्रीन कलर का चोकर पहना. इसके साथ ही एक लंबी सी मोतियों की माला पहनी जिसमें एक बड़ा सा पेंडेंट था.