ब्लैक साड़ी पहन दिवाली पार्टी की लाइमलाइट बनीं Malaika Arora, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे फिदा!

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है. बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गुरुवार शाम को अपने घर दिवाली का पार्टी रखी थी.
मनीष मल्होत्रा के इस प्री दिवाली सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारों से महफिल सजी नजर आई, जिसमें कई बड़े स्टार्स पहुंचे.
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी पहुंची. एंट्री से पहले एक्ट्रेस ने पैपराजी को कैमरे के सामने पोज़ भी दिए.