सर्दी के मौसम में अपने लुक को बनाए स्टाइलिश, फुटवियर में ट्राई करें ये डिजाइनर बूट्स

सर्दी के मौसम में खुद को ग्लैमरस दिखाना चाहती हैं तो आपको हाई हील बूट्स (High Heel Boots) ट्राई करना चाहिए।
स्लिम हाई बूट्स (Slim High Boots) उन लड़कियों को ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है जिनकी हाइट मीडियम होती है।
नी हाई बूट्स (Knee High Boots) आपके पैरों को लंबा दिखाने के लिए बेस्ट है। काफी लंबे समय से नी-हाई बूट्स चलन में है। इन्हें ज्यादातर मॉडल और सेलिब्रिटीज फ्लॉन्ट करते हैं।
स्क्वायर हील बूट्स (Square Heel Boots) सर्दियों के मौसम में आपको स्टाइलिश लुक दे सकते हैं और ये जूते न केवल सुंदर लगते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। ये बूट्स ज्यादा कंफर्टेबल होने के साथ आपको स्मार्ट लुक भी देते हैं।