महीप कपूर को पति संजय कपूर ने दिया था धोखा, शनाया को लेकर छोड़ दिया था घर

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर सुंदरता के मामले में आज भी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति संजय कपूर को लेकर ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसको सुनकर सभी हैरान हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान महीप कपूर ने अपने शादी और निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान महीप कपूर ने बताया कि संजय कपूर ने उनकी 25 साल की शादी में उन्हें धोखा दिया है.