साड़ी में अप्सरा सी खूबसूरत लगती हैं माधुरी दीक्षित, देखिए एक्ट्रेस का क्लासी साड़ी क्लेक्शन

यूं तो माधुरी का हर अंदाज कमाल का होता है. लेकिन जब वो साड़ी में नजर आती हैं तो देखने वालों की निगाहें उनसे हट नहीं पातीं.
दरअसल माधुरी दीक्षित को साड़ी से बेहद प्यार है. इसलिए एक्ट्रेस अक्सर बॉलीवुड पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन में साड़ी पहने हुए नजर आती हैं.
माधुरी दीक्षित ने एक बार ये वाइन फ्लोरल साड़ी कैरी की थी. जिसे स्वारोवस्की के जटील वर्क से सजाया गया था. साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक सीक्विन एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहना था.